मैं आज आप लोगों को vakya kitne prakar ke hote hain है इसके बारे में मैं आज आप लोगों को पूरी जानकारी देने वाला हूं पूरी जानकारी पढ़ने और सुनने के लिए कृपया नीचे से ऊपर तक पूरे पोस्ट को पढ़ें इसमें आप लोगों की अच्छी से अच्छी जानकारी मिलेगी मैं आज आप लोगों को वाक्य क्या होता है इसके बारे में बताने वाला हूं तथा वाक्य के कितने भाग होते हैं तथा इन में कितने भाग होते हैं इसके बारे में भी मैं आज आप लोगों को उदाहरण के साथ आप लोगों को आज वाक्य के बारे में बताने वाला हूं जो चलिए मैं आप लोगों को वाक्य कुछ बारे में चर्चा करते है
वाक्य किसे कहते हैं/What is the sentence
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि वाक्य क्या है एक विचार को पूर्ण रूप से प्रकट करने वाला शब्द-समूह वाक्य कहलाता है
जैसे मैं 2 दिन से बीमार था/Like i was sick for 2 days
इसी तरह, किसी वाक्य के विभिन्न घटकों पदों या पदबंधों को अलग-अलग करके उनके परस्पर संबंध को बताना वाक्य विश्लेषण कहा जाता है
इस प्रक्रिया को वाक्य विग्रह भी कहते हैं

वाक्य के कितने खंड होते हैं | vakya kitne prakar ke hote hain
वाक्य के प्रमुख रूप से 2 खड होते हैं कुछ इस प्रकार जैसे
- उद्देश्य- जिनके विषय में कुछ कहा जाए
- विधेय- उद्देश्य (कर्ता) जो कुछ करता है वह विधेय है
उद्देश का विस्तार/Expansion of Purpose
कई बार वाक्य में उसका परिचय देने वाले अन्य शब्द भी साथ आए होते हैं ये अन्य शब्द उद्देश्य का विस्तार कहलाते हैं
जैसे काला सांप के पेड़ के नीचे बैठा है
इनमें काला शब्द उद्देश्य का विस्तार हैं
वाक्य के आधार पर वाक्य का रचना/Sentence structure
वाक्य के आधार पर वाक्यों के तीन भेद है जो निम्नलिखित हैं
- साधारण वाक्य
- संयुक्त वाक्य
- मिश्रित वाक्य
व्याकरण के कितने अंग होते है परिभाषा, भेद (vyakaran ke kitne ang hote hain) – rskg
साधारण वाक्य किसे कहते हैं /What is a simple sentence
जिस वाक्य में केवल एक ही उद्देश्य कर्ता और एक ही समापिका क्रिया हो, वह साधारण वाक्य कहलाता है
जैसे लड़का खेलता है
इसमें लड़का उद्देश्य है और खेलता है विधेय
इसमें कर्ता के साथ उसके विस्तारक विशेषण और क्रिया के साथ विस्तारक सहित कर्म एवं क्रिया-विशेषण आ सकते हैं
जैसे अच्छे लड़के अच्छी तरह खेलते हैं यह भी साधारण वाक्य है
संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं/What is compound sentence
दो अथवा दो से अधिक साधारण वाक्य जब ‘पर, किन्तु, और, या’ इत्यादि से जुड़े होते हैं, तो वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं ।
मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं /What is compound sentence
जब एक साधारण वाक्य दूसरे साधारण या मिश्रित वाक्य से संयोजक अव्यय द्वारा जुड़ा होता है
जैसे सीता आई और गीता आई
इसमें सीता और गीता दोनों मिश्रित वाक्य हैं
विभाजक वाक्य किसे कहते हैं /What is a descriptive sentence
जब साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का परस्पर भेद या विरोध का संबंध रहता है
जैसे हुआ मेहनत तो बहुत करता है पर फल नहीं मिलता
इस वाक्य में मेहनत और फल दोनों विभाजक वाक्य
विकल्प सूचक वाक्य किसे कहते हैं/What is a substitute sentence
जब दो बातों में से किसी एक को स्वीकार करना होता है तो वहां पर विकल्प सूचक वाक्य होता है
जैसे
या तो उसे मैं अखाड़े में पछाड़ूँगा या अखाड़े में उतरना ही छोड़ दूँगा
प्रणाम बोधक वाक्य किसे कहते हैं /What is a salutation sentence
जब एक साधारण वाक्य दसूरे साधारण या मिश्रित वाक्य का परिणाम होता है ।
जैसे
आज मुझे बहुत काम है इसलिए मैं तुम्हारे पास नहीं आ सकूँगा
मिश्रित वाक्य क्या है /What is compound sentence
जब किसी विषय पर पूर्ण विचार प्रकट करने के लिए कई साधारण वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य की रचना करनी पड़ती है तब ऐसे वाक्य मिश्रित वाक्य कहलाते हैं
इन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान उपवाक्य और एक अथवा अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं जो समुच्चयबोधक पर, किन्तु, और, या’से जुड़े होते हैं
मुख्य उपवाक्य की पुष्टि, समर्थन, स्पष्टता या विस्तार हेतु ही आश्रित वाक्य आते हैं
आश्रित वाक्य कितने प्रकार के होते हैं /How many types of dependent sentences are there
आश्रित वाक्य तीन प्रकार के होते हैं-
1.संज्ञा उपवाक्य
2.विशेषण उपवाक्य
3.क्रिया-विशेषण उपवाक्य
संज्ञा उपवाक्य किसे कहते हैं /What is a noun clause
जब आश्रित उपवाक्य किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर आता है तब वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है
जैसे
वह चाहता है कि मैं यहां कभी ना आऊं
विशेषण उपवाक्य किसे कहते हैं /What are adjective clauses called
जो आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की संज्ञा शब्द अथवा सर्वनाम शब्द की विशेषता बतलाता है वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है
जैसे
जो किताब मेज पर रखी है वह मुझे इनाम में मिली है
यहां जो किताब मेज पर रखी है यह विशेषण उपवाक्य है
क्रिया विशेषण उपवाक्य किसे कहते हैं/What are adverb clauses called
जब आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बतलाता है तब वह क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहलाता है
जैसे
जब वह मेरे पास आया तब मैं कहीं गया था
यहां पर जब वह मेरे पास आया यह क्रिया विशेषण उपवाक्य है
वाक्य शुद्धि किसे कहते हैं तथा क्या है /What is sentence correction and what is it
वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई होता है अतएव, लिखने या बोलने के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे द्वारा जो कुछ लिखा या कहा जाए, वह बिल्कुल स्पष्ट सार्थक और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध हो वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होना चाहिए साथ ही विराम-चिह्नों का भी उचित जगहों पर प्रयोग होना चाहिए
वाक्य-रचना में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय से संबंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती ह इन्हीं को आधार बनाकर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं
नीचे कुछ उदाहरण के माध्यम से मैं आप लोगों को समझाना चाहता हूं
संज्ञा-संबंधी अशुद्धियांं/Noun errors
1.हिन्दी के प्रचार में आज-भी बड़े-बड़े संकट हैं बड़ी-बड़ी बाधाएँ
2. सीता ने गीत की दो-चार लड़ियाँ गायीं। कड़ियाँ
3.पतिव्रता नारी को छूने का उत्साह कौन करेगा। साहस
4.कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है। का आधार
5.प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है। धार पर
6.नगर की सारी जनसंख्या भूखी है। जनता
7.वह मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं देता। मेरी बात पर
8.जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है। कहावत
9.मुझे सफल होने की निराशा है। आशा नहीं
10.इस समस्या की औषध उसके पास है। का समाधान
11.गोलियों की बाढ़। बौछार
लिंग संबंधी अशुद्धियाँ/Gender inaccuracies
1.परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए| बदलनी
2.हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया गया। दी गयी
3.मुझे मजा आती है। आता
4.रामायण का टीका। की
5.देश की सम्मान की रक्षा करो। के
6.लड़की ने जोर से हँस दी। दिया
7.दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सब पकड़ी गयीं| पकड़े
वचन-संबंधी अशुद्धियाँ /Word errors
1.सबों ने यह राय दी। सब
2.उसने अनेक प्रकार की विद्या सीखीं। विद्याएँ
3.मेरे आँसू से रूमाल भींग गया। आँसुओं
4.ऐसी एकाध बातें सुनकर दुःख होता है। बात
5.हमारे सामानों का ख्याल रखियेगा। सामान
6.वे विविध विषय से परिचित हैं। विषयों
7.इस विषय पर एक भी अच्छी पुस्तकें नहीं है। पुस्तक
कारक-संबंधी अशुद्धियाँ /Causative errors
1.हमने यह काम करना है। हमें
2.मैंने राम को पूछा। से
3.सब से नमस्ते। को
4.जनता के अन्दर असंतोष फैल गया। में
5.नौकर का कमीज। की
6.मैंने नहीं जाना। मुझे
7.मेरे नये पते से चिट्ठियाँ भेजना। पर
सर्वनाम-संबंधी अशुद्धियाँ/Pronoun errors
1.मेरे से मत पूछो। मुझ से
2.मेरे को यह बात पसंद नहीं। मुझे
3.तेरे को अब जाना चाहिए। तुझे
4.मैंने नहीं जाना। मुझे
5.आप आपका काम करो। अपना
6.जो सोवेगा वह खोवेगा। सो
7.आप जाकर ले लो। तुम
8.वह सब भले लोग हैं। वे
9.आँख में कौन पड़ गया ? क्या
10.मैं उन्हों के पिताजी से जाकर मिला। उनके
विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ /Adjective errors
1.उसे भारी प्यास लगी है। बहुत
2.जीवन और साहित्य का घोर संबंध है। घनिष्ठ
3.मुझे बड़ी भूख लगी है। बहुत
4.यह एक गहरी समस्या है। गंभीर
5.वहाँ भारी भरकम भीड़ जमा थी। बहुत या बहुत भारी
6.इसका कोई अर्थ नहीं है। कुछ भी
7.इस वीरान जीवन में। नीरस
8.उसकी बहुत हानि हुई। बड़ी
9.राजेश अग्रिम बुधवार को आएगा। आगामी
10.दूध का अभाव चिन्तनीय है। चिन्ताजनक
क्रिया-संबंधी अशुद्धियाँ /Verbal errors
1.वह कुरता डालकर गया है। पहनकर
2.पगड़ी ओढ़कर आओ। बाँधकर
3.वह लड़का मोटर हाँक सकता है।
4.चलछोटी उम्र शिक्षा लेने के लिए है। पाने
5.वे दस-बारह पशु उठा ले गए। हाँक
6.राधा ने माला गूँध ली। गूँथ
7.अपना हस्ताक्षर लगा दो। कर
8.उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। किया
9.हमें यह सावधानी लेनी होगी। बरतनी
10.वहाँ घना अँधेरा घिरा था। छाया
अव्यय-संबंधी अशुद्धियाँ /Extraneous errors
1.यद्यपि वह बीमार था परन्तु वह स्कूल गया। तथापि
2.पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी है। विद्वतापूर्वक
3.आसानीपूर्वक यह काम कर लिया। आसानी से
4.शनैः उसको सफलता मिलने लगी। शनैः शनैः
5.एकमात्र दो उपाय है। केवल
6.यह पत्र आपके अनुसार है। अनुरूप
7.यह बात कदापि भी सत्य नहीं हो सकती।कदापि
8.वह अत्यन्त ही सुन्दर है। अत्यन्त
9.सारे देश भर में अकाल है। सारे देश में
10.मैं पहुँचा ही था जब कि वह आ गया। कि
पदक्रम-संबंधी अशुद्धियाँ /Hierarchical errors
1.छात्रों ने मुख्य अतिथि को एक फूलों की माला पहनाई। फूलों की एक माला
2.भीड़ में चार पटना के व्यक्ति भी थे। पटना के चार व्यक्ति
(3) कई बैंक के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। के कई कर्मचारियों
(4) आप जाएँगे क्या ? आप जाएँगे
द्विरुक्ति/पुनरुक्ति-संबंधी अशुद्धियाँ/Double spelling/repetition errors
1.मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ बशर्ते कि तुम मेरा कहा मानो। (बशर्ते/शर्त है कि)
2.दरअसल में वह बहुत काइयाँ है। दरअसल/असल मे
3.दरहक़ीक़त में वह बहुत घाघ। है दरहक़ीक़त/हकीकत में
4.फिलहाल में वह मुंबई गया है। फिलहाल/हाल में
5.मुख़्तसर में ‘गोदान’ ग्रामीण जीवन का महाकाव्य है। मुख़्तसर
6.मेरे मना करने के बावजूद भी वह चला गया। बावजूद
7.वह अभी शैशव अवस्था में है। शैशव/शिशु अवस्था
8.मध्यकालीन युग में कलाओं की बहुत उन्नति हुई। मध्यकाल/मध्ययुग
9.यौवनावस्था की बुराइयों से बचो। यौवन/युवा अवस्था
10.साहित्य के क्षेत्र में महिला लेखिकाओं की संख्या कम है। लेखिकाओं/महिला लेखकों
11.नौजवान युवकों को दहेज प्रथा का विरोध करना चाहिए। नौजवानों/युवकों
12.आपका भवदीय। आपका/भवदीय
13.प्रातः काल के समय टहलना चाहिए प्रातः काल/प्रातः समय
14.राजस्थान का अधिकांश भाग रेतीला है। अधिकांश/अधिक भाग
15.वे परस्पर एक दूसरे से उलझ पड़े। परस्पर/एक दूसरे से
अधिकपदत्व-संबंधी अशुद्धियाँ /Extrahepatic errors
निम्नलिखित वाक्यों में काला अक्षरों में छपे पद अनावश्यक है-
1.मानव ईश्वर की सबसे उत्कृष्टतम कृति है।
2.हीन भावना से ग्रस्त मोहन अपने को दुनिया का सबसे निकृष्टतम व्यक्ति समझता है।
3.सीता नित्य गीता को पढ़ाती है।
4.उसने गुप्त रहस्य प्रकट कर दिये।
5.माली जल से पौधों को सींच रहा था।
शब्द-ज्ञान-संबंधी अशुद्धियाँ /Vocabulary errors
1.बाण बड़ा उपयोगी शस्त्र है। अस्त्र
2.लाठी बड़ा उपयोगी अस्त्र है। शस्त्र
3.चिड़ियाँ गा रही है। चहक
4.वह नित्य गाने की कसरत करता है। का अभ्यास/का रियाज
5.सोहन नित्य दण्ड मारता है। पेलता
4.इस समय सीता की आयु सोलह वर्ष है। उम्र/अवस्था
7.धनीराम की सौभाग्यवती पुत्री का विवाह कल होगा। सौभाग्यकांक्षिणी
8.कर्मवान व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है। कर्मवीर
vakya kitne prakar ke hote hain video
निष्कर्ष / Conclusion
हम यह आशा करते हैं कि आपको वाक्य किसे कहते हैं तथा वाक्य के कितने प्रकार होते हैं इसके बारे में पता चल गया होगा क्योंकि हमने इसके बारे में इस पोस्ट में बता चुके हैं I इतना ही नहीं बल्कि आपको वाक्य से जुड़ी बहुत सारी जानकारी प्राप्त हो सकती है I
अगर आप को अब भी वाक्य से जुड़ी कोई समस्या हो तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं I
वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ?
आधुनिक व्याकरण की दृष्टि से वाक्य तीन प्रकार के होते हैं, 1. सरल वाक्य , 2. मिश्रित वाक्य, 3. संयुक्त वाक्य I
संयुक्त वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं , तथा, या, अथवा , इसलिए अतः फिर भी,तो नही ,तो किंतु,परंतु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है I
संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं ?
ऐसे वाक्य जिनमें दो या दो से अधिक उपवाक्य शामिल हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हो उन वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है I
मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं ?
ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ साथ कोई भी दूसरा उपवाक्य शामिल हो उन वाक्यों को मिश्रित वाक्य कहते हैं I
मिश्रित वाक्य के कितने भेद होते हैं?
मिश्रित वाक्य के केवल एक ही भेद होते हैं I
सरल वाक्य किसे कहते है?
ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता हो और उन वाक्यों का एक ही उद्देश्य हो ऐसे वाक्य को सरल वाक्य कहते हैं I
आश्रित उपवाक्य क्या होते हैं ?
आश्रित उपवाक्य दूसरे उपवाक्य पर आश्रित होता है I आश्रित उपवाक्य क्योंकि कि,यदि,जो से आरंभ होता है I